मध्य प्रदेश

पत्‍थर से सिर कुचलकर युवक की हत्‍या

Kajal Dubey
7 Jan 2023 1:15 PM IST
पत्‍थर से सिर कुचलकर युवक की हत्‍या
x
सागर : राजधानी के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर रोड पर ठाकुर बाबा के मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने पत्‍थर से सिर कुचलकर उसकी हत्‍या की और फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गुजरने वाले लोगों ने खाली प्लाट में एक शख्स की लाश को देखा। उन्‍होंने सुबह तकरीबन आठ बजे इसकी सूचना मोतीनगर थाना पुलिस को दी। इसके तत्काल बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्वप्रथम घटनास्थल को सीज किया और तफ्तीश शुरू की। मौके पर जांच के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है जो कि गरीब वर्ग का दिखाई देता है। सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
Next Story