- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कुएं में डूबने से युवक...

सरवन। आदिवासी ग्राम बांदरिया का माल निवासी 35 वर्षीय कांतिलाल चारेल पुत्र नाकू चारेल की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता नाकू चारेल ने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र को तैरना नहीं आता था और व एक दिन पूर्व घर से खेत पर दवाई छिड़कने का कहकर गया था, मगर रात तक नहीं आने पर दूसरे दिन उसे मेरी बहू ढूंढने के लिए निकली, तब समीप के कुएं में एक चप्पल व तंबाकू की पुड़िया पानी में तैरती दिखाई दी। कुएं के समीप रहने वाले सुनील व दिलीप को जाकर कुएं के अंदर देखने हेतु कहा। सुनील व दिलीप ने कुएं में जाकर पानी में गोता लगाकर देखा तो अंदर कांतिलाल मृत अवस्था में ही पड़ा पाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा गया। इसी प्रकार बैड़दा में भी एक पांच वर्षीय बालिका मोनिका पुत्री छगन मईड़ा की नदी में डूबने से मौत हो गई। बालिका के माता-पिता सुबह अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। बालिका घर पर ही थी, मगर सुबह करीब नौ से दस बजे के लगभग मकान के समीप ही बहने वाली नदी की तरफ खेलते-खेलते चली गई। नदी के पानी में डूबने से मोनिका की मृत्यु हो गई। शाम को स्वजन घर लौटे, तब पता चला कि लड़की घर पर नहीं है। जब उसे ढूंढा तो यह नदी में मृत मिली। स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा गया।