- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- युवा कांग्रेस का महिला...
मध्य प्रदेश
युवा कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति सुपर शी’ कैम्पेन 15 अगस्त से
Harrison
13 Aug 2023 2:47 PM GMT

x
भोपाल | युवा कांग्रेस से युवतियों को जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति सुपर शी’ कैम्पेन 15 अगस्त को युवा कांगे्रस शुरू करेगी। इस कैम्पेन के तहत युवतियों को युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल करवाकर उनसे अपने हक के लिए ध्वजारोहण करवाया जाएगा। यह अभियान देश भर में होगा। प्रदेश युवा कांग्रेस भी इस अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर अपने आयोजन में युवतियों से ध्वजारोहण करवाएगी।
इस अभियान के तहत 15 अगस्त से प्रदेश स्तर के साथ ही जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह क्लब युवतियों को भविष्य में वे जिस क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखती है उसमें मदद की जाएगी। युवा कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का प्रदेश युवा कांग्रेस को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय मे आज देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास हो रहा है। शक्ति सुपर शी के कार्यक्रमों के जरिए महिलाएं अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर निर्भर ना रहें।
Tagsयुवा कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति सुपर शी’ कैम्पेन 15 अगस्त सेYouth Congress's 'Shakti Super She' campaign for women empowerment from August 15जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Harrison
Next Story