मध्य प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
15 Aug 2022 4:24 PM GMT
युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
ग्वालियर। गृह क्लेश से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के बिलहेटी गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे की है। घटना का पता सुबह चला जब पत्नी की नींद खुली तो बिस्तर से पति गायब था। मामले का पता चलते ही उसकी तलाश की तो दूसरे कमरे वह फांसी पर लटका मिला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मार्ग कामय कर लिया। बिजौली थाना क्षेत्र के बिलहेटो निवासी 35 वर्षीय सुल्तान कुशवाह पुत्र मुशी कुशवाह ने बीती रात खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं था। उसने सोचा कि पति बाथरूम गया होगा और वह फिर सो गई।
सुबह जब उसकी नींद खुली तो पति बिस्तर पर नहीं था। शंका हुईं तो वह उसे तलाशने के लिए दूसरे कमरे में पहुंची तो सुल्तान फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पति को फांसी पर लटका देखकर उसने शोर मचाया तो अन्य परिजन वहां पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद म कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि संभवतः गृह क्लेश के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। न कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक गृह क्लेश से परेशान था। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story