मध्य प्रदेश

युवक के साथ मारपीट: वीडियो सोशल मीडिया पर क‍िया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया धार्मिक अशांति फैलाने का केस

jantaserishta.com
31 Aug 2021 9:07 AM IST
युवक के साथ मारपीट: वीडियो सोशल मीडिया पर क‍िया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया धार्मिक अशांति फैलाने का केस
x
दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने ही वीडियो बनाया और उसमें एक गाना जोड़कर उसे वायरल किया है. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने गांव के कुलदीप योगी नाम के युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से उसे वायरल किया.
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी सोएब, आकिब, आरिफ, इकबाल उर्फ शानू और सेफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. इसके अलावा इन्हीं आरोपि‍यों के खिलाफ वीडियो वायरल करके अशांति फैलाने का प्रकरण भी पुलिस ने दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जब किस अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाशी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story