मध्य प्रदेश

लश्कर में ट्रैफिक सुधार के लिए तैनात किए जाएंगे युवा पुलिसकर्मी

Kajal Dubey
22 Dec 2022 6:25 AM GMT
लश्कर में ट्रैफिक सुधार के लिए तैनात किए जाएंगे युवा पुलिसकर्मी
x
Gwalior ट्रैफिक : शहर के लश्कर इलाके में ट्रैफिक सबसे ज्यादा बदहाल है, यही सबसे ज्यादा उम्र वाले पुलिसकर्मी ट्रैफिक से मिलने के लिए तैनात है। यही वजह है, यहां ट्रैफिक व्यवस्थित नहीं हो पा रहा है। क्योंकि जिन पुलिसकर्मियों पर ट्रैफिक सुधरवाने ने की जिम्मेदारी है, उनमें से अधिकाश पुलिसकर्मियों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है। अब इनकी जगह कम उम्र के पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यह बदलाव जल्द ही किया जा सकता है।
दरअसल ग्वालियर में लश्कर ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक बदहाल है, सबसे ज्यादा प्रमुख बाजार यही है। इसके बाद भी सबसे उम्रदराज ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यहां तैनात किया गया है। इसमें एएसआई और एसआई स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो लश्कर में सभी ट्रैफिक पॉइंट के प्रभारी हैं। इस मामले को नई दुनिया ने प्रमुखता से उठाया था। नईदुनिया ने जैसे ही इस मामले को उठाया तो पुलिस अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से बात की और स्टाफ के बारे में चर्चा की। अब जल्द ही लश्कर की सड़कों पर ट्रैफिक सुधरवाने के लिए कम उम्र के पुलिसकर्मी नजर आएंगे। इतना ही नहीं जितने पुलिसकर्मियों की यहां कमी है, उनकी कमी दूर करने के लिए यहां और स्टाफ पदस्थ किया जाएगा।
Next Story