- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- थाने में जहर खाकर युवक...

x
जबलपुर। जबलपुर में एक युवक ने थाने में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब मझगवा थाने में पुलिस युवक को एक युवती के साथ लेकर आई थी इस दौरान पुलिस हिरासत में युवक ने बाथरूम जाने का बहाना किया और जहर खा लिया। घटना के बाद मझगंवा थाना पुलिस ने युवक को पहले सिहोरा अस्पताल और फ़िर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुँची।
मझगवां थाना पुलिस के मुताबिक युवक शहरुख जो कि सिहोरा निवासी है। उसने मझगवां में रहने वाली लड़की को अपने साथ लेकर कहीं चला गया था। तकरीबन 1 हफ्ते पहले युवती के पिता की शिकायत पर मझगवां थाना पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी इस दौरान पुलिस को जानकारी लगी की युवक-युवती जबलपुर में ठहरे हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया जबकि युवक को हिरासत में ले लिया। युवक शाहरुख को मझगवां थाना पुलिस अपने साथ रखी हुई थी इस दौरान युवक ने बाथरूम जाने का बहाना किया। तब पुलिस आरक्षक उसे थाने में बने बाथरूम ले गए। जहां उसने अचानक ही जहर निकाला और खा लिया। जहर खाते ही शाहरुख की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके चलते उसे पहले सिहोरा अस्पताल ले जाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Next Story





