- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दूसरी मंजिल से नीचे...

x
बड़ी खबर
इंदौर। जन्मदिन की पार्टी में युवक ने ऐसी शराब पी की उसकी जान चली गई। युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पर काम करने वाले 19 वर्षीय आशीष पुत्र कुंवरसिंह का शव शुक्रवार सुबह पंजाब लाज के नीचे मिला। वह यहीं रहता था। बताया जाता है कि 2 अगस्त को उसका जन्मदिन था। रुपये नहीं होने से उसने जन्मदिन की पार्टी 11 अगस्त को सैलरी मिलने पर की। दोस्तों के साथ देर रात तक शराब पार्टी हुई। बाद में सभी सो गए। रात को आशीष को उल्टी हुई तो वह खिड़की में जाकर बैठ गया। इस बीच नींद का झोंका आने पर वह खिड़की से नीचे गिर गया। सुबह दोस्त जागे तो उन्होंने आशीष का शव नीचे पड़ा देखा।
Next Story