मध्य प्रदेश

गोलीबारी में गलत व्यक्ति की मौत, जिसे मारने आए थे वह मौके से फरार

Saba Naaz
29 Jun 2025 8:46 PM IST
गोलीबारी में गलत व्यक्ति की मौत, जिसे मारने आए थे वह मौके से फरार
x
Bhopal भोपाल : राजधानी भोपाल का एक कुख्यात बदमाश एक बार फिर पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए खेलेआम हत्याकांड को अंजाम दे गया। कुख्यात बदमाश लोगों में धौंस जमाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करता है, हालांकि पुलिस इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती।
कुख्यात बदमाश पर अब तक 46 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। छोला थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में कार्य करता था। शनिवार देर रात वह अपने एक दोस्त आशू खटीक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने छोला थाने के लीलाधर कॉलोनी गया था।
आशू खटीक भी बदमाश है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुख्यात बदमाश नसीम उर्फ बन्ने खां आशू को गोली मारने पहुंचा था। बन्ने खां अपने पांच अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। करीब आधा दर्जन फायरिंग कर बदमाश भाग गए। इस दौरान अमित वर्मा के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
Next Story