मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर करेगी

Ritisha Jaiswal
7 March 2022 3:45 PM GMT
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर करेगी
x
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। सिटी बसों, आई बसों व इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इंदौर शहर में यात्रा के लिए यह सुविधा रहेगी

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इसकी जानकारी दी है। पाल ने बताया कि महिला दिवस पर एआईसीटीएसएल की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा केवल 8 मार्च के लिए ही रहेंगी और महिलाएं इंदौर में बिना टिकट लिए आई बस, सिटी बस में सफर कर सकेंगी। बता दें कि एआईसीटीएसएल द्वारा इंदौर में करीब 300 से ज्यादा सिटी बस, आई बस और इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं। रोज करीब एक लाख से ज्यादा यात्री इनमें सफर करते हैं। एआईसीटीएसएल की बसों में महिला यात्रियों की संख्या करीब 30 प्रतिशत है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रालामंडल अभयारण्य में भी महिला पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।


Next Story