मध्य प्रदेश

महिला अफसर ने थाने में ही मनाया करवा चौथ, लोगों ने जमकर की तारीफ

jantaserishta.com
25 Oct 2021 11:26 AM IST
महिला अफसर ने थाने में ही मनाया करवा चौथ, लोगों ने जमकर की तारीफ
x

छ‍िंंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छ‍िंदवाड़ा ज‍िले से एक ऐसा मामला आया है जहां करवा चौथ पर्व पर शहर के थाना प्रभारी ने दोहरा फर्ज निभा कर अनूठी मिसाल पेश की. वह एक तरफ तो अपने थाना क्षेत्र में शांत‍ि बनाए रखने के ल‍िए ड्यूटी पर तैनात रहीं तो वहीं करवा चौथ के व्रत को मनाने के ल‍िए सुहागन के रूप में नजर आईं.

दरअसल, अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागन महिलाओं के द्वारा रखा जाने वाला यह व्रत कुंडीपुरा थाना प्रभारी आपूर्वा चौरसिया ने ऑन ड्यूटी रखा.
यहां तक कि व्रत के दौरान थाना प्रभारी ने अपने घर जाने की वजह थाना क्षेत्र के कात्यायनी मंदिर परिसर में ही अपने पति के साथ चंद्रमा का दीदार कर अपने व्रत को पूर्ण किया. उन्होंने बताया कि वह हर साल यह व्रत रखती है लेकिन कभी भी छुट्टी नहीं लेती तथा थाना क्षेत्र में ही अपने पति के साथ व्रत को खोलती हैं. आज भी कुछ ऐसे ही मिसाल देखने को मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story