- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दर्शन की चाह में...
मध्य प्रदेश
दर्शन की चाह में बेआबरू होकर उज्जैन से लौटी महिला! अब घर के द्वार पर ही बनवा दिया सोमेश्वर धाम; यहां विस्तार से जानिए
Shubhra Nandy
15 Nov 2026 7:16 AM IST

x
सोमेश्वर महादेव मंदिर
इंदौर : भगवान के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंचते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर के बाहर ही शिव मंदिर बनवा लिया। महिला के इस फैसले के पीछे उज्जैन में दर्शन के दौरान हुई कथित बदसलूकी की घटना बताई जा रही है। महिला का कहना है कि दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें धक्का देकर वहां से भगा दिया था। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर ही सोमेश्वर महादेव मंदिर बनवाने का निर्णय लिया।
घर के बाहर स्थापित कराया शिवलिंग और नाग
महिला ने अपने घर के बाहर बनवाए गए मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग स्थापित कराया है। इसके साथ ही मंदिर में नाग और जलधारी कलश भी स्थापित किए गए हैं। अब यह स्थान उनके लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना का केंद्र बन गया है। महिला के भतीजे ने एक वीडियो में मंदिर दिखाते हुए बताया कि उनकी बुआ अब घर पर ही शांति से भगवान शिव की आराधना करती हैं। मंदिर में स्थापित शिवलिंग और अन्य धार्मिक प्रतीकों के जरिए उन्होंने अपने घर के बाहर ही पूजा का स्थान तैयार कर लिया है।
उज्जैन की घटना के बाद लिया फैसला
महिला के मुताबिक, उज्जैन में दर्शन के दौरान कुछ लोगों के व्यवहार ने उन्हें काफी आहत किया था। धक्का देकर वहां से भगाए जाने के बाद उन्होंने घर पर ही भगवान शिव का मंदिर बनवाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सोमेश्वर महादेव मंदिर तैयार करवाया। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद महिला के घर के बाहर बने मंदिर और उनके फैसले की चर्चा हो रही है। अब महिला घर पर ही भगवान शिव की पूजा करती हैं और उन्हें दर्शन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
Next Story





