मध्य प्रदेश

शादी में महिला को आया हार्ट अटैक

Kajal Dubey
16 Dec 2022 1:36 AM GMT
शादी में महिला को आया हार्ट अटैक
x
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव में एक महिला की संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ नाचते- नाचते मंच पर अचानक गिर गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से महिला दुनिया से चल बसी है। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है, इसका संगीत कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर की रात बखारी में शादी समारोह से पहले संगीत कार्यक्रम चल रहा था, उसी में परिवार की महिलाएं मंच पर डांस कर रही थीं। उसी समय एक महिला नाचते-नाचते मंच पर गिर गई। आनन-फानन में महिला को सिवनी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने घटना की पुष्टि करते हुए नईदुनिया को बताया कि बुधवार रात बखारी गांव में शादी समारोह से पहले साहू परिवार में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान 55 साल की महिला जथा बाई अचानक मंच पर गिर गई। लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को सिवनी के निजी अस्पताल ले गए।
वहां से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डाक्टर के मुताबिक, महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि, गमगीन माहौल में परिवार के लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया गया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story