- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में भैंस...

x
माया देवी यादव उत्तर प्रदेश के लुहेड़ी गांव की रहने वाली है। माया रोजाना की तरह भैंस को पानी पिलाने ले जा रही थी, अचानक भैंस बिफर पड़ी और बाड़े में यहां-वहां भागने लगी। रस्सी से बंधी भैंस का एक छोर महिला पकड़े हुए थी, जो फंदा बनकर उसके हाथ में फंस गया। भैंस के भागने से महिला घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई। हादसे में महिला बुरी तरह घायल और लहूलुहान हो गई। परिजनों ने भैंस को काबू किया और महिला को रस्सी से छुड़ाकर, उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Next Story





