- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- महिला ने पति के साथ...
महिला ने पति के साथ साजिश कर प्रेमी की हत्या करवाई, दंपति गिरफ्तार

धौलपुर। धौलपुर जिले में एक महिला ने पति के साथ साजिश रचकर उससे अपने पूर्व प्रेमी की निर्ममता के साथ हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि हत्या का शिकार हुआ युवक प्रेमिका की शादी होने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। जबकि प्रेमिका उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। युवक उसे लगातार टॉर्चर और बदनाम कर रहा था। इससे तंग आकर महिला ने पति के साथ मिलकर साजिश रचकर उसे मार डाला। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करके आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बसई नवाब कस्बे के पास स्थित जागीरपुरा सड़क मार्ग पर जारौली नहर की पटरी किनारे लगे पेड़ के नीचे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही कौलारी थानाधिकारी नरेश पोसवाल और बसई नवाब पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी।