मध्य प्रदेश

चूल्हे पर आलू उबालते समय जली महिला, अस्पताल में मौत

Harrison
29 Aug 2023 12:21 PM GMT
चूल्हे पर आलू उबालते समय जली महिला, अस्पताल में मौत
x
मध्यप्रदेश | अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गुरुवार को घर में आलू उबालते समय गंभीर रूप से झुलस गई। अचानक स्टोव फटने से उसकी साड़ी के पल्लू में आग लग गई। महिला की बूढ़ी मां भी उसे बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार तड़के इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मालती बाई (42) पति जीवन चौरे निवासी सुभाष कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र गृहिणी थीं। उसका पति फुल्की बेचता है। जिसके लिए वह रोजाना घर में आलू उबालती थीं। बीते गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में आलू उबल रहे थे। इस समय घर में उसकी मां चिरौंजिया बाई और वह ही मौजूद थे। इसी बीच अचानक चूल्हा भभकने से मालती की साड़ी के पल्लू में आग लग गई। बेटी को झुलसता देख मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग में झुग्गी का कुछ सामान भी जलकर खाक हो गया।
पति ने बताया
मृतक के पति जीवन ने बताया कि मालती और उसकी सास की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आये. किसी तरह आग पर काबू पाया गया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के वक्त मैं निजी काम से घर से बाहर गया था.
Next Story