मध्य प्रदेश

आश्रम में जिंदा जली महिला, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Admin4
26 Jun 2022 12:52 PM GMT
आश्रम में जिंदा जली महिला, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
x

जबलपुर में स्थित महर्षि आश्रम में एक महिला की मौत ने सबको सकते में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि महिला जिंदा जल गई हैं। इस भयानक घटना के बाद आसपास के लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह आश्रम बरगी थाना क्षेत्र में स्थित है। मंगेली महर्षि आश्रम में मरने वाली महिला का नाम मंजू बारी बताया जा रहा है। 50 साल की मंजू के पति बबलू बारी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वो आश्रम में लगभग 30 साल के काम कर रहे हैं। उन्हें रहने के लिए एक क्वार्टर आश्रम की तरफ से ही दिया गया था।

बबलू ने इस घटना को लेकर पुलिस को बताया कि वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वो घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी आग में जल रही थी। उन्होंने शोर मचा कर पड़ोसियों को बुलाया तो आसपास के लोग वहां जमा हो गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मंजू की मौत हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की बारिकी की जांच-पड़ताल की है। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जा कर अपनी छानबीन की है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। कहा जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है। लेकिन अभी इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि किन परिस्थितियों में मंजू की जलकर मौत हुई इसकी जांच की जा रही है।

Next Story