मध्य प्रदेश

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में की पिटाई, अस्पताल में मचा हंगामा

Triveni
19 Dec 2022 8:25 AM GMT
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में की पिटाई, अस्पताल में मचा हंगामा
x

फाइल फोटो 

बुरहानपुर जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में सोमवार को खूब हो हंगामा हुआ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बुरहानपुर जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में सोमवार को खूब हो हंगामा हुआ। सर्जिकल वार्ड में महिला द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई । महिला के शोर मचाने पर अस्पताल के वार्ड बॉय व अन्य मरीज भी वहां पहुंच गए। हंगामे की आवाज सुनकर सभी अस्पताल कर्मी भी सर्जिकल वार्ड में पहुंचे।

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पिटाई
जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने वार्ड में घुसकर छेड़छाड़ कर रहे मनचले युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि युवक महिला सर्जिकल वार्ड में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल के वार्ड बॉय भी सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। जब मनचले से घटना के बारे में पूछा गया तो उसने किसी के साथ छेड़छाड़ करने की बात से साफ मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: माता सीता पर विवादित बयान देने वाले मंत्री मोहन यादव की सफाई, 'मेरे बयान को गलत तरीके से प्रसारित किया गया'
वार्ड बाय ने महिला से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद लालबाग थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मनचले को साथ थाने ले गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पिटाई का शिकार हुआ युवक लगातार खुद को निर्दोष बता रहा था। बावजूद इसके महिला पुलिस के सामने भी उसकी चप्पल से पिटाई कर रही थी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story