- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवरानी से विवाद, फिर...
मध्य प्रदेश
देवरानी से विवाद, फिर पति से बहस...गांव में महिला और दो बच्चों की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
jantaserishta.com
22 Nov 2026 4:07 PM IST

x
घरेलू विवाद.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाहरी इलाके में घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 37 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
घटना शनिवार को भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया गांव में हुई। मृतकों की पहचान रुकसाना (37), उनकी बेटी रुकईया (12) और बेटे फैजल (8) के रूप में हुई है। तीनों ने शनिवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
भोपाल ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पंकज पांडेय के अनुसार, घटना से पहले रुकसाना का अपनी देवरानी के साथ घरेलू सामान को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घर लौटने पर पति के साथ भी उनकी कहासुनी हुई।
एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि रुकसाना शनिवार सुबह अपनी देवरानी के घर कुछ घरेलू सामान मांगने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घर लौटने के बाद इसी मुद्दे पर पति के साथ भी उनकी तीखी बहस हुई।
पुलिस के मुताबिक, रुकसाना के पति फईम खान गांव में पंचर बनाने की दुकान चलाते हैं। उनके छोटे भाई का परिवार उनके घर के पास ही रहता है। विवाद के बाद फईम अपनी दुकान पर चले गए। इसके बाद रुकसाना बच्चों के स्कूल पहुंचीं और निर्धारित छुट्टी से पहले ही उन्हें घर ले आईं।
एसपी के अनुसार, घर पहुंचने के बाद महिला ने कथित तौर पर घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और जहरीले पदार्थ का सेवन किया। आरोप है कि उन्होंने बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिलाया। शनिवार शाम तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार रात तीनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





