मध्य प्रदेश

महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Admin4
13 July 2023 12:19 PM GMT
महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
x
राजगढ़। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़लावद में रहने वाली महिला ने गांव के युवक पर रास्ते में पीछा करते हुए छेड़खानी और गलत काम करने साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। थानाप्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे के अनुसार ग्राम कड़लावद निवासी महिला ने बताया कि 27 मई शाम को खेत से लौट रही थी तभी तालाब के रास्ते में अनिल पुत्र कालूराम मालवीय ने पीछा करते हुए छेड़खानी की और जबरन गलत काम किया, किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506, 354(डी) के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Next Story