- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पत्नी ने आईफोन न मिलने...
मध्य प्रदेश
पत्नी ने आईफोन न मिलने पर पति को छत से धक्का दिया, मामला दर्ज
SHIDDHANT
5 Sept 2025 11:22 PM IST

x
MP मध्य प्रदेश: ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आईफोन न मिलने पर अपने पति के साथ पहले मारपीट की और फिर गुस्से में उसे छत से धक्का दे दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर के ठाकुर मोहल्ले में रहने वाले शिवम वंशकार ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से टीमकगढ़ जिले का निवासी है और ग्वालियर में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। करीब दो साल पहले उसकी शादी झांसी की रहने वाली साधना से हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही पत्नी लगातार अलग-अलग डिमांड करती रहती थी, जिन्हें वह अपनी हैसियत के अनुसार पूरा करने की कोशिश करता था।
हाल ही में साधना ने अपने पति से आईफोन दिलाने की जिद की। शिवम ने बताया कि उसने पत्नी को नया मोबाइल खरीदकर देने का वादा किया था, लेकिन फिलहाल उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह आईफोन जैसा महंगा फोन खरीद सके। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता चला गया। शिकायत में दर्ज है कि विवाद के दौरान साधना ने पति शिवम के साथ मारपीट की और गुस्से में उसे छत से धक्का दे दिया। अचानक हुए इस हमले में शिवम नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया और अन्य चोटें भी आईं। इसके बाद शिवम ने किसी तरह खुद को संभालकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। साथ ही पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Tagsग्वालियर घटनाआईफोन विवादपत्नी ने पति को धक्का दियाछत से गिरा पतिपैर फ्रैक्चरपुलिस मामला दर्जमध्य प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





