मध्य प्रदेश

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत; शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए

Kavita2
29 April 2025 3:50 PM IST
ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत; शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर सोमवार शाम एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रश्मि देवी अहिरवार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शारदा विहार कॉलोनी की रहने वाली थी। हादसा इतना भीषण था कि उसका शरीर कई हिस्सों में क्षत-विक्षत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक ट्रक ने स्कूटी को ओवरटेक करने के प्रयास में उसे टक्कर मारी। सिर में गंभीर चोट लगने से रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब रश्मि बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। मौके पर मौजूद एक युवक ने उसके मोबाइल से उसके पति सुरेंद्र कुमार अहिरवार को सूचना दी।

Next Story