मध्य प्रदेश

पानी के छींटे उड़े तो बाइक सवार ने युवक को चाकू मारा

Shantanu Roy
12 Aug 2022 6:49 PM GMT
पानी के छींटे उड़े तो बाइक सवार ने युवक को चाकू मारा
x
बड़ी खबर
रतलाम। चोरी की वारदातों के साथ ही जिले में चाकूबाजी व मारपीट की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को माणकचौक थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बाइक से पानी के छींटे उड़ने से नाराज होकर एक बदमाश ने बाइक सवार युवक को चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय एजान पुत्र अकबर अब्दुल रहमान बैलिम निवासी अशोक नगर ने शुक्रवार शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी उसकी बाइक से गड्डों में भरे पानी के छींटे सड़क किनारे खड़े खड़े चिंटू उर्फ अल्फेज के कपड़ों पर जा लगे। इससे नाराज होकर उसने चाकू निकालकर एजान के गले पर वार कर दिया। एजान को जिला अस्पताल ले जाया गया। समाजसेवी इमरान खोकर, जुबैर खान, अशरफ बैलिका सहित बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद एजान को इंदौर रेफर किया गया। स्वजन उसे इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए।
आरोपित पर सख्त कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जमा हुए युवक आरोपित चिंटू उर्फ अल्फेज को तत्काल गिरफ्तार करसख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि पहले आरोपित को पकड़ा जाए, उसके बाद ही वे अस्पताल से जाएंगे। पुलिस ने समझाइश देकर सभी को घर भेजा। एजान के रिश्तेदार मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि क्षेत्र में कुछ युवक आंए दिन विवाद करते हैं। सड़कों पर जन्मदिन मनाकर माहौल खराब करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाए।
Next Story