- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 500 रुपए महीना नहीं...
मध्य प्रदेश
500 रुपए महीना नहीं दिया तो पूरे परिवार को पीटा, बचाने आए पड़ोसी भी नहीं बचे
jantaserishta.com
14 Nov 2026 11:45 AM IST

x
पुलिस ने सरेआम उतारी हेकड़ी.
उज्जैन: उज्जैन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पंवासा थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली, मारपीट और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला. आरोपी क्षेत्र में रहने के एवज में एक परिवार से हर महीने 500 रुपए की मांग की थी. परिवार द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादिया और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को फरियादिया सोना सोलंकी निवासी तलाई की पाल, पंवासा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादिया ने पुलिस को बताया कि विजय उर्फ टोकन और उसके साथी उसके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मोहल्ले में रहने के एवज में 500 रुपए प्रतिमाह देने की मांग करने लगे. जब फरियादिया और उसके परिवार ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया.
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोपियों ने फरियादिया और उसके माता-पिता के साथ डंडों से मारपीट की. शोर-शराबा सुनकर जब पड़ोसी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद फरियादिया ने पंवासा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मारपीट और अवैध वसूली के मामले में शामिल विजय उर्फ टोकन पिता गंगाराम राठौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलाई की पाल, पंवासा क्षेत्र का आदतन अपराधी है. आरोपी को पूर्व में थाना पंवासा के आबकारी एक्ट से संबंधित अपराध क्रमांक 326/2026 में गिरफ्तार किया जा चुका था.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय उर्फ टोकन के खिलाफ वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2026 तक कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





