मध्य प्रदेश

जब पैसों की खातिर शख्स ने रची अपने अपहरण की साजिश, पत्नी के मोबाइल पर भेजा मैसेज, इलाके में मची अफरा-तफरी

jantaserishta.com
9 July 2021 5:03 PM IST
जब पैसों की खातिर शख्स ने रची अपने अपहरण की साजिश, पत्नी के मोबाइल पर भेजा मैसेज, इलाके में मची अफरा-तफरी
x
पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया.

एमपी के रीवा में एक व्यक्ति ने रुपयों की खातिर अपने अपहरण की साजिश रच दी. पत्नी के फ़ोन में मैसेज कर फिरौती की मांग की लेकिन पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही इसका पर्दाफाश कर दिया.

ये मामला रीवा जिले के डकैत प्रभावित इलाके पनवार का है. 40 वर्षीय राजाराम पटेल के अपहरण की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अपहृत को छोड़ने के लिए फिरौती की मांग भी आ गई.
पत्नी के फ़ोन में फिरौती की रकम देने का मैसेज आया तो पत्नी ने पुलिस को खबर दे दी. पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया.
पुलिस अधीक्षक ने चुनिंदा अफसरों की एक टीम बनाई और साइबर सेल को फ़ोन की लोकेशन ट्रेस करने को कहा गया. अपहरणकर्ताओं ने जो फिरौती मांगी थी वह रकम छोटी थी लिहाजा पुलिस समझ गयी कि यह अपहरण करने वाला सिरफिरा है. डकैत इतना जोखिम उठाकर 25 हजार रुपये नहीं मांगते.
इसी बीच राजाराम ने जिस फ़ोन से मैसेज किया वह चालू हो गया और उसकी लोकेशन सतना रेलवे स्टेशन मिली. पुलिस ने राजाराम को स्टेशन से पकड़ कर अपहरण की कहानी का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने राजाराम को हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि राजाराम पटेल पर गांव में कई लोगों का कर्ज था. यह कर्ज चुकाने के लिए उसने ये झूठी साजिश की कहानी बनाई.
एएसपी ने आगे बताया क‍ि राजाराम घर से फरार हुआ और फिर दोस्त के फ़ोन से पत्नी के फ़ोन में मैसेज कर फिरौती मांगी. अपहरण की योजना का मास्टरमाइंड खुद अपहृत युवक था. राजाराम ने पुल‍िस महकमे को परेशान कर दिया. अपहरण के मामले में पुलिस अति संवेदनशील रहती है और सभी जरूरी काम छोड़कर लग जाती है. कई बार लोग व्यक्तिगत समस्या, घरेलू झगड़े, कर्ज और अन्य समस्याओं में अपहरण की कहानी बना देते हैं. पुलिस को परेशान करना ठीक नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story