मध्य प्रदेश

लड़की तांत्रिक के पास गई तो बन गई रेप का शिकार, आरोपी FIR के बाद गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 April 2022 2:12 PM IST
लड़की तांत्रिक के पास गई तो बन गई रेप का शिकार, आरोपी FIR के बाद गिरफ्तार
x

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. जहां एक तांत्रिक ने जादू-टोने के चक्कर में युवती से दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

21 साल की पीड़िता मानसिक तौर पर कमजोर है. उसकी मां दिमाग तेज कराने के लिए अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी ने मां को बहाने से कमरे से बाहर निकाला दिया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी दिमाग से थोड़ी कमजोर है. इलाज के लिए देवास के एक व्यक्ति से उसने संपर्क किया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है. जब वो अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई तो उसने बताया कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया है. यह बोलकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया. वो बेटी के ठीक होने का इंतजार करती रही.
पीड़िता की मां का आरोप है कि कमरे में उनकी बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर बेसुध किया, फिर रेप की घटना को अंजाम दिया. साथ ही लड़की को होश में आने के बाद ठीक होने का हवाला भी दिया. होश आने पर लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके होश उड़ गए. तुरंत ही इसकी शिकायत थाने की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story