मध्य प्रदेश

जब चढ़ाई करते वक्त अचानक पीछे भागने लगी बस, घबरा गए यात्री, फिर...

jantaserishta.com
10 Aug 2021 11:05 AM IST
जब चढ़ाई करते वक्त अचानक पीछे भागने लगी बस, घबरा गए यात्री, फिर...
x
थोड़ी दूर तक रिवर्स चलने के बाद बस एक रेलिंग से टकरा गई.

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कई लोगों की जान उस वक्त खतरे में आ गई, जब चढ़ाई करते वक्त बस अचानक पीछे की ओर दौड़ने लगी. थोड़ी दूर तक रिवर्स चलने के बाद बस एक रेलिंग से टकरा गई. गनीमत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

दरअसल, रायसेन जिले के सुल्तानगंज से सागर जा रही ठाकुर बाबा ट्रेवेल्स यात्री बस का घाट चढ़ते वक्त ऑयल प्रेशर पाइप फट गया. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर दौड़ने लगी, जिससे बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई. बस पुल की रेलिंग में टकरा कर नीचे उतर गई. इस घटना में एक यात्री घायल हुआ, बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए हैं.
स्थानीय लोगों की मानें तो यदि बस पलट जाती तो कई यात्री घायल हो जाते और किसी की जान भी जा सकती थी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया.
सुल्तानगंज से सागर बाया बिलहरा जाने वाली यात्री बस क्रमांक एमपी 36 पी 0288 सोमवार को रायसेन जिले के सुल्तानगंज से सागर के लिए रवाना हुई. बस में करीब स्टाफ सहित दस यात्री सवार थे. बस जैसे बस स्टैंड से सुनवाहा की ओर रवाना हुई तो घाट चढ़ते ही बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर दौड़ गई.
बस जाकर पुल के समीप रेलिंग व पेड़ से टकरा कर नीचे उतर गई. इस घटना से बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई, लेकिन यह अच्छा संयोग था कि चालक ने बस में संतुलन बना लिया और उसकी रफ्तार कम हो गई, जिससे वह पलटी नहीं, लिहाजा एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
इस घटना में बस में सवार यात्री छोटू को सिर में मामूली चोट आई है. शेष सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं.
बताया गया कि कस्बा का बस स्टैंड ढलान पर स्थित है, जिसमें आए दिन खड़े-खड़े वाहन नीचे की ओर दौड़ने लगते हैं, जिससे वाहन कभी दुकानों में घुस जाते हैं तो कभी राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. बस स्टैंड पर स्थित दुकानों के व्यापारियों के अनुसार बस स्टैंड पर इसके पहले भी इस तरह अनेक सड़क हादसे हो चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story