मध्य प्रदेश

ईओडब्ल्यू ने मारा छापा तो व्यापरी ने पी ली फिनायिल

Admin2
4 Aug 2022 12:00 PM IST
ईओडब्ल्यू ने मारा छापा तो व्यापरी ने पी ली फिनायिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : संतनगर में एक सरकारी बाबू करोड़ों को आसामी निकला है। ईओडब्ल्यू (EOW Raid) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिनी मार्केट स्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग के बाबू हीरो केसवानी के घर छापा मारा। ईओडब्ल्यू टीम आते ही केसवानी ने फिनाइल पी लिया था, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 85 लाख नकदी और आठ प्रापर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं।

बुधवार सुबह करीब छह स सात बजे के ​बीच ईओडब्ल्यू की टीम केसवानी के घर पहुंची थी। टीम के पहुंचने के बाद केसवानी ​ने फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया। जहां हालत ठीक होने की जानकारी हासिल करने के बाद ईओडब्ल्यू ने उसके परिजनों की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई शुरू की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 85 लाख नकदी और चार करोड़ की प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं। ज्यादातर प्रापर्टी केसवानी ने पत्नी के नाम पर खरीदी है।
source-mpbreaking


Next Story