मध्य प्रदेश

पश्चिम मध्य रेलवे ने मनाया 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022, महाप्रबंधक ने योग दिवस के अवसर पर शपथ दिलाकर योगा अभ्यास किया

HARRY
21 Jun 2022 2:25 PM GMT
पश्चिम मध्य रेलवे ने मनाया 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022, महाप्रबंधक ने योग दिवस के अवसर पर शपथ दिलाकर योगा अभ्यास किया
x
पढ़े पूरी खबर

जबलपुर: आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण भारत में 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मैसूर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भुवनेश्वर के कोणार्क मंदिर से माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा योगाभ्यास किया गया। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय एवं जबलपुर मण्डल के सयुंक्त तत्वाधान में रेल सौरभ अधिकारी क्लब एवं सतपुड़ा क्लब में 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के कार्यक्रम को पश्चिम मध्य रेल के योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया एवं रेल सौरभ अधिकारी क्लब में 117 एवं सतपुड़ा क्लब में 124 लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय रेल मंत्री जी के साथ वर्चुअल माध्यम से काॅमन योगा प्रोटोकाल के तहत योगा अभ्यास किया। पश्चिम मध्य रेल के उपरोक्त योगाभ्यास के कार्यक्रम को यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से रेल कर्मियों एवं रेल परिजनों ने अधिक से अधिक संख्या में घर पर रह इस योग अभ्यास कार्यक्रम से जुड़ कर इसको सफल बनाया।

योगाभ्यास के दौरान प्रधानमंत्री जी ने कहा कि योग आध्यात्मिक बोध, प्राकृतिक और साझा मानव चेतना का प्रतीक बनकर "योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिये नहीं, संपूर्ण मानवता के लिये है। माननीय रेल मंत्री जी ने भारतीय रेल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा परिवारजनों को योग दिवस की बधाई दी एवं नियमित योग कर स्वस्थ्य रहने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास की शपथ दिलाई तथा योग अभ्यास किया। साथ ही अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए इस वर्ष योग दिवस की थीम ''मानवता के लिये योग'' विषय पर अपने अमूल्य विचारों से मार्गदर्शन दिया तथा नियमित योग करने से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए बताया कि शरीर और मन को शांत करने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और स्वस्थ्य रहने में सहायक होता है। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है और योगाभ्यास करने से कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. के. अलबेला एवं मण्डल रेल प्रबंधक श्री संजय विश्वास सहित अन्य विभागाध्यक्षों तथा अधिकारियों ने योग अभ्यास किया गया। इसी तरह पश्चिम मध्य रेल के अन्य दोनों मंडलों भोपाल एवं कोटा तथा दोनों कारखानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग से संबंधित वीडियो क्लिपिंग, ऑडियो अनाउंसमेंट एवं जिंगल द्वारा पैसेंजर एवं कर्मचारियों को काॅमन योगा प्रोटोकाल के तहत योग करने हेतु प्रेरित किया गया है।
इस कार्यक्रम में सत्यानन्द योग केंद्र, गोल बाजार जबलपुर के योगा प्रशिक्षक श्री विवेक पाठक एवं सतेंद्र मिश्रा ने रेल सौरभ क्लब में एवं सतपुड़ा क्लब में योगा प्रशिक्षक श्रीमती अनिता त्रिपाठी एवं मिस सिंधु ने योग करवाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी/कल्याण द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यालय से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, मुख्य कार्यालय अधीक्षक एवं उनकी टीम तथा जबलपुर मंडल से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एवं उनकी टीम ने विशेष योगदान दिया।




Next Story