मध्य प्रदेश

खराब मोटर निकालने उतरे थे, बचाने गए दूसरे बेटे की हालत गंभीर

SANTOSI TANDI
4 Aug 2023 1:55 PM GMT
खराब मोटर निकालने उतरे थे, बचाने गए दूसरे बेटे की हालत गंभीर
x
बचाने गए दूसरे बेटे की हालत गंभीर
पन्ना में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं एक बेटे को गंभीर हालत में कटनी रेफर किया गया है। दरअसल पिता-पुत्र कुएं में बोरवेल की मोटर निकालने उतरे थे। जहां दोनों का दम घुटने लगा। ये देखकर दूसरा बेटा उन्हें देखने कुएं में उतरा था।
घटना शाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसवारा के लुधगवां गांव की है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। किसान मर्रू सिंह (60) बड़े बेटे कल्याण सिंह (45) व गुलजार सिंह (38) के साथ खेत में गए थे। मर्रू सिंह और गुलजार सिंह रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। कुएं में जाते ही दोनों ने दम घुटने की बात कही।
कल्याण सिंह दोनों को ऊपर से देख रहा था। दम घुटने की बात सुनकर वह दोनों को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। वह भी बेहोश होने लगा। तीनों मदद के लिए आवाज लगाने लगे। पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बेहोश दिखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकलवाया।
बोरवेल की मोटर निकालने पिता-पुत्र कुएं में उतरे थे।
बोरवेल की मोटर निकालने पिता-पुत्र कुएं में उतरे थे।
गैस की जांच करा रही टीम
पुलिस तीनों पिता-पुत्र को शाहनगर अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटनी रेफर कर दिया गया। कटनी में इलाज के दौरान पिता मर्रू सिंह और गुलजार सिंह की मौत हो गई। कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। पवई एसडीओपी सौरव रत्नाकर ने बताया कि कुएं को सील कर दिया गया है। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी कुएं में बनी जहरीली गैस की जांच करा रहे हैं।
कुएं के अंदर करवाया था बोरवेल, मोटर हो गई थी खराब
किसान मर्रू सिंह के खेत में बने कुएं की गहराई करीब 25 फीट थी। खेती के लिए कम पानी होने के कारण किसान ने कुएं के अंदर बोरवेल करवाया था। इसमें मोटर डालकर सिंचाई का काम किया जाता था। फिलहाल खेत में धान की रोपाई का काम किया जा रहा था। कुएं में डली मोटर में खराबी आ गई थी। शुक्रवार सुबह मर्रू सिंह अपने बेटे गुलजार सिंह के साथ मोटर को निकालने के नीचे उतरे थे। जहां दोनों की मौत हो गई।
Next Story