- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Weather: MP में 2 दिन...
मध्य प्रदेश
Weather: MP में 2 दिन बाद लू चलने के आसार, 40 डिग्री पार पारा
Tara Tandi
25 March 2025 3:16 PM IST

x
भोपाल Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति होती है।
39.2 डिग्री पहुंच दिन का तापमान
मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 37 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।
बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 39.2
नर्मदापुरम 38.9
धार 38.6
उज्जैन 37.5
खरगौन 37.2
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
25 मार्च: गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
26 मार्च: तीखी धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ जाएगा। बारिश का अलर्ट नहीं है।
TagsWeather MP 2 दिन बाद लू चलने आसार40 डिग्री पार पाराWeather MP: Heat wave likely after 2 daystemperature crosses 40 degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





