- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Weather: प्रदेश के 14...
मध्य प्रदेश
Weather: प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में सुबह से छाया कोहरा रात में बढ़ोतरी ठंड
Tara Tandi
20 Jan 2025 11:12 AM IST

x
Weather भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया है। जबकि मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
बर्फीली हवाओं से रात में ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।
30 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमान
प्रदेश के मौसम उतार चढ़ाव जारी है जहां एक दिन पहले बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई थी। वहीं रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। दिन में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। खरगौन में 30 डिग्री, मंडला 29.5 डिग्री, गुना 29.4, उज्जैन 29.2 डिग्री, इंदौर 28.8 डिग्री, रतलाम 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम 27.7 डिग्री, शिवपुर 27.2 डिग्री, दमोह 27 डिग्री, धार 27 डिग्री, खजुराहो 27.2 भोपाल 26.8 डिग्री, बेतूल 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
21 जनवरी: ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।
22 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा।
TagsWeather प्रदेश 14 ज्यादा जिलोंछाया कोहरारात बढ़ोतरी ठंडWeather of the state: 14 more districtsfognight cold increasesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





