- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मौसम विभाग का अलर्ट,...
मध्य प्रदेश
मौसम विभाग का अलर्ट, मप्र में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका
Saba Naaz
30 Jun 2025 7:44 AM IST

x
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।
यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सिस्टम का असर कम देखने को मिल सकता है लेकिन ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग में असर ज्यादा रहेगा।
Tagsमप्रबारिशmprainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





