- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Weather : प्रदेश में 5...
मध्य प्रदेश
Weather : प्रदेश में 5 दिन में बढ़ा 10 डिग्री तक दिन का तापमान
Tara Tandi
23 Jan 2025 6:28 AM GMT
x
Weather भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी माह में 31 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। पिछले 5 दिन में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। जहां 20 के आसपास तापमान चल रहा था उन शहरों में 30 पारा पहुंच गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी दो सिस्टम की एक्टिविटी होने से हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है।
पूर्वी दक्षिणी हवा से मौसम में आया परिवर्तन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवा चल रही, पर असर कम
पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं।
2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
23 जनवरी: ग्वालियर-चंबल संभाग में सिर्फ हल्का कोहरा रहेगा।
24 जनवरी: पूरे प्रदेश में तेज धूप खिलेगी। इससे दिन का तापमान बढ़ा रहेगा। हालांकि, रात में पारे में गिरावट होगी।
एक दिन में ही 5 डिग्री बढ़ा पारा
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया। भोपाल, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, जबलपुर, खजुराहो, सतना, उमरिया में टेम्परेचर 28 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, सिवनी में पारा 30 डिग्री से अधिक रहा। मंडला में सबसे ज्यादा 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार-बुधवार की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7.6 डिग्री, कल्याणपुर में 7.9 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8.6 डिग्री, मंडला में 8.8 डिग्री, मलाजखंड में 9.4 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 10.1 डिग्री रहा। भोपाल में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री, जबलपुर में 11.4 डिग्री और इंदौर में पारा 13.6 डिग्री रहा।
TagsWeather प्रदेश 5 दिनबढ़ा 10 डिग्रीदिन तापमानWeather state 5 daysday temperature increased by 10 degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story