मध्य प्रदेश

उमरिया में फिर बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत

Tara Tandi
3 Sept 2023 3:26 PM IST
उमरिया में फिर बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत
x
उमरिया जिले के अंतर्गत पाली में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिसकी वजह से तेज हवाएं चलने लगी और रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बीते एक महीने में बारिश पूरी तरह से बंद थी, जिसकी वजह से लोग परेशान थे किसान अब भगवान से पानी की आस लगाए हुए थे। लेकिन इंद्रदेव मेहरबान नहीं थे, लेकिन अचानक इंद्रदेव मेहरबान हुए और रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत दी।
कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए और बारिश में भीगते नजर आए। बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं किसानों को भी राहत मिली है। बारिश न होने के चलते खेतों में खड़ी फसलें खराब होने की कगार पर हैं, लेकिन बारिश होने से अब फसलों में फिर से चमक आ गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों को हल्की ठंडक का अहसास भी हो रहा है।
Next Story