मध्य प्रदेश

क्षेत्रों में जलभराव, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

Admin4
19 July 2022 11:29 AM GMT
क्षेत्रों में जलभराव, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा
x

राजगढ़ जिले में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। जिले के संण्डावता में नृसिंह मंदिर के पास नाला उफानाने से लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर-एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

राजगढ़ जिले में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। जिले के संण्डावता में नृसिंह मंदिर के पास नाला उफानाने से लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर-एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नाले से वर्षा जल की निकासी में रूकावट न हो इसके लिए साफ-सफाई करने तथा वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। साथ ही रास्ते से भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल रोकने के निर्देश भी दिए हैं।

राजगढ़ जिले में रविवार रात से हो रही वर्षा से जिले के कई गांव में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है, तो वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं, लगातार कलेक्टर एसपी जिले के तमाम अधिकारियों से वर्षा से संबंधित जानकारी ले रहे हैं।

सारंगपुर तहसील अंतर्गत ग्राम लीमाचौहान-संडावता मार्ग में नाले पर बने रपटे के ऊपर से वर्षाजल के तेज बहाव के कारण रपटे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना के मद्देनजर भी यातायात रोकने एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई जनहानि न हो। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को वर्षा के पानी का बहाव समाप्त होने एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद यातायात के लिए मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। राजगढ़ जिले की तहसीलों के कस्बों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का भी प्रशासन द्वारा इंतजाम किया गया है।


Next Story