मध्य प्रदेश

फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी घुसा पानी, लोगों ने नगर निगम के खिलाफ व्यक्त की नाराजगी

Ritisha Jaiswal
3 July 2022 1:11 PM GMT
फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी घुसा पानी, लोगों ने नगर निगम के खिलाफ व्यक्त की नाराजगी
x
राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर-3 पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी घुस गया।

राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर-3 पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई घरों में पानी घुस गया। वहीं, पानी के प्रेशर से सड़क का आधा हिस्सा भी धंस गया। स्थानीय लोगों ने पानी घर में पानी घुसने से सामान खराब होने पर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की।

अरेरा कॉलोनी से नेहरू नगर ही तरफ जाने वाली सड़क पर पत्रकार कॉलोनी के पास रविवार दोपहर में पानी की पाइप लाइन में तेज आवाज के साथ पानी निकलने लगा। पानी का प्रेशर इतना की कुछ देर में ही पास की कॉलोनी के घरों में पानी भरा गया। एक घंटे तक प्रेशर से पानी निकलते रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी नगर निगम का स्टाफ नहीं आया। स्थानीय लोगों ने लोहे की पाइप लाइन में ज्वाइंट खुलने के कारण पानी बहने का कारण बताया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनो के दबाव के कारण पाइप लाइन फूटी। नगर निगम ने पाइप की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
पानी का प्रेशर इतना था कि कुछ ही देर में हजारों गैलन पानी बह गया। जिससे सड़क भी धंस गई। जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दूसरी तरफ की सड़क से वाहनों को निकाला। जानकारी के बाद मौके पर विधायक पीसी शर्मा भी पहुंचे। लोगों ने घर में पानी घुसने से सामान खराब होने पर नाराजगी भी व्यक्त की।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story