- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देखें रात 8 बजे का...
मध्य प्रदेश
देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
Shantanu Roy
12 Aug 2022 2:31 PM GMT

x
बड़ी खबर
सीधी। नगरीय निकाय के चुनाव में सीधी जिले के नगर पालिका परिषद सीधी एवं नगर पंचायत परिषद चुरहट के चुनाव संपन्न हुए! दोनों परिषदों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के साथ कब्जा किया। नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी काजल वर्मा एवं उपाध्यक्ष पद पर दान बहादुर सिंह निर्वाचित हुए। चुरहट नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मोनिका गुप्ता अध्यक्ष पद पर एवं अजय पांडे उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह जीत सीधी एवं चुरहट नगर पालिका क्षेत्र की जनता जनार्दन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठित होकर चुनावों में गया, जिसका परिणाम रहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी के पार्षद चुनावों में निर्वाचित होकर आए। मैं आशा और विश्वास व्यक्त करता हूं कि नगर पालिका परिषद सीधी एवं चुरहट के क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के निराकरण कि जो प्रतिबद्धता चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आम जनमानस से की थी, उस पर यह नई परिषद पूरी तरह से खरी उतरेगी। आप सब एक रणनीति और व्यवस्था के साथ नगर पालिका परिषद सीधी एवं चुरहट के विकास के लिए लग जाएंं, जिससे एक सुंदर और स्वच्छ शहर के निर्माण का सपना पूरा हो सके।
पूर्व मंत्री व विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने कहा कि नगर पालिका परिषद सीधी में विगत 17 वर्षों से कांग्रेस की परिषद नहीं थी, लेकिन इन चुनावों में सीधी नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को अपना सहयोग और आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों की सामूहिक जवाबदेही बनती है कि शहर का समुचित विकास हो, सबको साथ में लेकर योजनाएं बनेंं, उनका क्रियान्वयन हो और लाभ आम जनमानस को मिले। इन चुनाव के पहले इसे सत्ता का सेमीफाइनल कहा गया, जिसमें कांग्रेस विजई रही। आने वाले 2023 और 24 को चुनावों के लिए हम सबको आज से ही कमर कस के तैयार होना होगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जनता जनार्दन,पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल भैया कमलेश्वर पटेल, कमलेश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ जनों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से एवं कांग्रेस के एक कार्यकर्ता साथी की सक्रिय भागीदारी के कारण आज सीधी एवं चुरहट नगर पालिका परिषद में कांग्रेस की नगर सरकार है। हम सबने सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ी और विजय प्राप्त की। मैं अपने सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों से यह आग्रह करना चाहता हूं कि आपने एक लड़ाई जीत ली है।
Next Story