मध्य प्रदेश

देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
8 Aug 2022 2:31 PM GMT
देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

अशोकनगर। चंदेरी साड़ियों की लोकप्रियता में हाथकरघा चंदेरी का महत्वपूर्ण योगदान है। चंदेरी के बुनकरों की कला से ही देश विदेश में चंदेरी साड़ियों की पहचान बनी है। यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चंदेरी हाथकरघा एक जिला एक उत्पाद संबंधी प्रेजेंटेशन के दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कही। इस मौके पर उनको गार्ड आफ आनर भी पुलिस बल की तरफ से दिया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि चंदेरी रेशम साड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

चंदेरी हैंडलूम द्वारा काफी सुंदर साड़ियां बनाने का कार्य किया जाता है। बुनकरों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है। चंदेरी के बुनकरों द्वारा चंदेरी साड़ियों पर खजुराहों मंदिर, सांची स्तूप,ग्वालियर एवं महेश्वर किलों के डिजाइन की बेहतर कारीगरी से जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने चंदेरी को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाने की असीम संभावनाओं की बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर ने चंदेरी हाथकरघा एक जिला एक उत्पासद का प्रेजेंटेशन पावर प्रोजेक्टर के माध्य्म से प्रस्तुत किया गया। उन्हों ने चंदेरी हाथकरघा का इतिहास, प्रक्रिया,विशिष्टकता, उपलब्धियां तथा वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना,प्राणपुर शिल्प हाथकरघा पर्यटन गांव परियोजना,चंदेरी हाथकरघा की झलकियां तथा चंदेरी पर्यटन स्थ्लों के बारे में विस्ताहर से जानकारी दी।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन- कलेक्ट्रेट में स्वर-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई थी जिसका राज्यपाल श्री पटेल ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्व -सहायता द्वारा निर्मित उत्पापद,चंदेरी साड़ी,मसाला,नमकीन निर्माण,हर्वल साबुन,वाशिंग पाउडर,अगरबत्ती एवं तिरंगा निर्माण का प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्य पाल महोदय को समूह की दीदीयों द्वारा निर्माण उत्पारद उपहार स्वशरूप भेंट किए। वहीं मप्र जन अभियान परिषद ने भी प्रदर्शनी लगाई। इसमें अंकुर अभियान के तहत भूतल से 1000 फीट पर स्थित करख्याी पहाडी एवं अखेबर धाम में वृहद स्त र पर किए गए पौधारोपण एवं विकासखंड चंदेरी की ग्राम विकास प्रस्फुपटन समिति प्राणपुर द्वारा हथकरघा से निर्मित वस्त्रों तथा ग्राम विकास प्रस्फु टन समिति जमाखेड़ी ने कृषि संबंधी उपकरणों के आविष्कार का प्रदर्शन किया।
बच्चों से पूछा कौन हैं प्रदेश के राज्यपाल
राज्यपाल कौन हैं और वे कहां पर निवास करते हैं। यह प्रश्न खुद राज्यपाल ने अशोकनगर में शासकीय बालक सीनियर छात्रावास में बच्चों से प्रश्न करते हुए पूछा। श्री पटेल द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्र आशीष,अवतार,शिवम तथा घनश्याम से संवाद किया। वहीं उन्होंने बच्चों से नाश्तो,भोजन,शिक्षा,व्यायाम के अलावा उनकी रुटीन दिनचर्या की जानकारी लेते हुए पढ़ाई के महत्व को बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि सरकार जब आपकी
हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
राज्य पाल श्री पटेल द्वारा छात्रावास के बच्चों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्हों ने बच्चों का संकल्पा दिलाया कि वे अपने माता-पिता एवं परिवार वालों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेगें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन,बान और शान का अभियान है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
बच्चों को पुस्तकों तथा खेल सामग्री का किया वितरण- बालक छात्रावास में प्रतीक स्वरूप बालकों सौरभ, शिवांक, पंकज को पुस्तकें तथा खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र राज आदिवासी द्वारा राज्यपाल को मां सरस्वती जी की पेंटिग की कृति भेंट की गई।
पौधारोपण भी किया
शासकीय बालक सीनियर छात्रावास में राज्यपाल श्री पटेल ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी,भाजपा जिला अध्य्क्ष उमेश रघुवंशी, कलेक्टर आर.उमा महेश्वरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story