मध्य प्रदेश

देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
2 Aug 2022 2:35 PM GMT
देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

भाेपाल। मानसून ट्रफ के मानसून की तराई में ऊंचाई पर चले जाने के कारण मध्यप्रदेश में वर्षा की गतिविधियां कम हाे गई हैं। हालांकि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस मौसम प्रणाली से मिल रही नमी के कारण उत्तर-पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा हाेने की संभावना है। इसके तहत बुधवार काे शहडाेल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भाेपाल, सागर, रीवा, इंदौर, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवात बनने के संकेत मिल रहे हैं। इस मौसम प्रणाली के कारण पांच अगस्त से प्रदेश के अधिकतर जिलाें में वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने की संभावना है। उधर मंगलवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 28, इंदौर में 5.6, धार में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 2 अगस्त तक प्रदेश में औसत से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6 प्रतिशत कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 25 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में काेई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ भी वर्तमान में अमृतसर, चंडीगढ़, सारंगपुर, बाराबंकी, डाल्टनगंज, दीघा, से हाेते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हालांकि उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के बन जाने से उत्तर-पूर्वी मप्र में बुधवार से वर्षा की गतिविधियाें में कुछ तेजी आने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके शक्तिशाली हाेने पर मानसून ट्रफ के भी एक बार फिर नीचे आने के आसार हैं, जिसके चलते पांच अगस्त से मप्र में वर्षा की गतिविधियाें में तेजी आने लगेगी। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में गिरावट हाेने लगेगी।
Next Story