मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
19 Aug 2022 4:31 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर
डिंडौरी। जिले भर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से जिला गूंज उठा। मंदिरों में देर रात तक श्रद्घालुओं ने पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय के नर्मदागंज स्थित प्रसिद्घ श्रीराधाकृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर के पास से शुक्रवार की दोपहर शोभायात्रा के साथ दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।
गाजे बाजे के साथ निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रात में जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या और रासलीला का आयोजन किया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नृत्य कर फूलों की होली खेली गई। इसके बाद माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस बार लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। जिला मुख्यालय सहित शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, समनापुर, बजाग, करंजिया, गोरखपुर, गाड़ासरई, किसलपुरी, शाहपुर, विक्रमपुर आदि स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्घाभाव के साथ मनाया गया। बच्चों में श्रीराधाकृष्ण की वेशभूषा धारण करने का विशेष उत्साह देखा गया।
श्रीराधा कृष्ण मंदिर के जुलूस का भाजपाईओ ने किया स्वागत
श्रीराधा कृष्ण मंदिर समिति डिंडौरी द्वारा शुक्रवार को शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई।रैली में शहर व आसपास के श्रद्घालुओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ जुलूस राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर से मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी डिंडौरी तक गया। वापस बाइक रैली भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सामने पहुंची। भाजपाइयों ने राधा कृष्ण की झांकी का फूल माला, श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, आशीष सोनी, मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे, परसराम पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतियोगिता हुई आयोजित
जिला मुख्यालय के डिंडौरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण की पोशाक में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम और दही हांडी में बढ चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान अभिभावकों के बीच भी मटकी फोड प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टॉफ, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।
Next Story