मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
29 July 2022 4:34 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

देवास। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया। इसमें कांग्रेस ने दोनों ही पदों पर कब्जा जमाया। जिला पंचायत के 18 वार्डों में सदस्य के चुनाव के बाद शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में जिलेभर से कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जिला पंचायत कार्यालय के बाहर हो गया था। किसी भी स्थिति को देखते हुए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। बैरिकेड लगाकर जिला पंचायत के दोनों ओर का मार्ग बंद कर दिया गया था।

दोपहर तक कांग्रेस समर्थित लीलाबाई पति भेरूलाल अटारिया निवासी सालमखेड़ी टोंकखुर्द ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 11 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा समर्थित सौरमबाई को 6 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। अध्यक्ष की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाई। वे ढोल की थाप पर जमकर थिरके। कांग्रेस पार्टी के झंडे लहराते रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही दावा किया था कि जिला पंचायत के चुनाव वही जीतेंगे, क्योंकि 18 सदस्यों में से कांग्रेस के 10 अधिकृत और एक समर्थित के चुनाव जीतने से जिला पंचायत चुनाव की तस्वीर पहले ही साफ हो गई थी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का सदस्यों के साथ एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार सुबह से प्रसारित हो रहा था। इससे कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 7 और 8 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे। इसमें से वार्ड 1 में भाजपा की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जबकि 7 व 8 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। ऐसे में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वार्ड 8 से लीलाबाई अटारिया का नाम तय किया गया था। दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा ने सोरम बाई का नाम तय किया था। लीलाबाई ने 11 मत हासिल करके यह चुनाव जीत लिया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही जिले की 6 जनपद पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने 5 में जीत दर्ज की, जबकि एक में निर्दलीय को जीत मिली थी। इस प्रकार जिला पंचायत और जनपद पंचायत में अब पूरी तरह से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह पुत्र राजेंद्रसिंह बघेल ग्राम रलायती सोनकच्छ कांग्रेस से विजयी रहे। बघेल को 18 में से 12 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित सुशीलाबाई सेंधव को 6 मत मिले। कोई भी मत निरस्त नहीं हुआ।
निकाला विजयी जुलूस
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनका जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। जगह-जगह विजयी प्रत्याशियों का माला और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जीतने के बाद लीलाबाई ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका पूरा निर्वहन करेंगी। देवास जिले के विकास के लिए काम करेंगी। जुलूस में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, सुधीर शर्मा, शाहिद मोदी, हारिज गजधर, सिद्धार्थ माहूरकर, रोहित शर्मा, विक्रम पटेल, कन्नाौद से सादिक खान, रफीक खिलोरिया, खातेगांव से राजेश विश्नोई, सोनकच्छ से संजयसिंह चौहान, राधेश्याम चौधरी सहित जिलेभर से कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
Next Story