मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
21 July 2022 4:33 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

नरसिंहपुर। जिले में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क पुस्तक वितरण का कार्य स्कूलों में जोरशोर से चल रहा है। पुस्तकें मिलने से बच्चों की पढाई में राहत मिल रही है। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 4 लाख 78 हजार 828 पुस्तकों की मांग भेजी गई थी।

जिसमें अब तक 3 लाख 96 हजार 661 पुस्तकों की खेप आ गई है। यह पुस्तकें सभी 45 विषयों की है। जिनके सेट बनाकर विकासखंड शिक्षा विभाग द्वारा जन शिक्षा केंद्रों से स्कूलों में वितरण कराया जा रहा है। शासकीय शालाओं में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें मिलने से उनमें खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

गाडरवारा तहसील के ग्राम सांगई की छात्रा रेखा केवट ने बताया कि पुस्तकें मिलने के बाद दक्षता उन्नायन के अभ्यास कार्य में आसानी होगी विदित हो कि स्कूलो में 17 जून से नया सत्र शुरू हो चुका है। लेकिन चुनावों में व्यस्तता एवं आचार संहिता की वजह से छात्र छात्राओं को पुस्तकें नही मिल रही थी।

अब दोनों चुनाव हो जाने के बाद क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के जनपद शिक्षा केंद्रों से जनशिक्षा केंद्रों तक पुस्तकें पहुंचाने के बाद जनशिक्षकों के सहयोग से स्कूलो के प्रधानपाठकों को पुस्तको का वितरण किया जा रहा है। प्रधानपाठको द्वारा स्कूलो में छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित की जा रही है।

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के बेसलाइन टेस्ट उपरांत 1 जुलाई से 15 अगस्त तक दक्षता उन्नायन की प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर होना है। दक्षता उन्नायन की गतिविधियों में हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय की वर्कबुको पर छात्र छात्राओं से अभ्यास कार्य करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन आधारित पढ़ाई कराए जाने के निर्देश दिए गए है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story