मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
20 July 2022 4:32 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

गंजबासौदा। 14 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित हो गया था। इस दौरान गंजबासौदा जनपद के सभी 25 नए जनपद सदस्यों के नामों की घोषणा भी हो गई है। चुनावी परिणाम आने के बाद से ही नए जनपद अध्यक्ष के लिए जोरों पर जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने समर्थित जनपद सदस्य को अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियों में लगे हुए हैं।


अध्यक्ष के दावेदारों ने चुनाव परिणाम आने के बाद से ही अन्य जनपद सदस्यों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। अब जबकी राज्य निर्वाचन आयोग ने भी जनपद अध्यक्ष को लेकर चुनाव कराने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 जुलाई तय की गई है। जनपद अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाने के बाद नए अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सरगर्मी भी तेज हो गई हैं।

मालूम हो कि इसबार पंचायत चुनाव के पहले ही चरण में गंजबासौदा जनपद के सभी पद जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच का चुनाव हो गया हैं। पहले चरण के लिए 25 जून को मतदान हुआ था। उसके बाद 14 जुलाई को जनपद के चुनाव के नतीजे आए थे। इस दौरान जिला पंचायत और 25 जनपद सदस्य, 101 पंचायतों के सरपंच और पंच के नामों की घोषणा भी हो गई थी। जनपद के चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही बासौदा जनपद के नए अध्यक्ष चुनने को लेकर जोड़तोड़ भी शुरू हो गई थी। वहीं नए जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 27 जुलाई की तारीख भी तय हो गई है। अब केवल 6 दिन ही जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बचे हुए हैं। तारीख तय होने के बाद से ही नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपना अध्यक्ष बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
ये जनपद सदस्य चुने गए चुनाव के दौरान
14 जुलाई को हुए सारणी करण के कार्य के दौरान गंजबासौदा जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी 25 वार्डो में जनपद सदस्य का चुनाव परिणाम सामने आए थे। जिसमें पिंकी पति मिथुन चिढ़ार, सुनीता मोहर सिंह अहिरवार, नीतू टिप्पू रघुवंशी, तीरथ सिंह अहिरवार, राजबाई मनोज अहिरवार, मीना रामकृष्ण रघुवंशी, पूजा अशोक रघुवंशी, भूरीबाई प्रहलाद रघुवंशी, लखन सिंह रघुवंशी, अमृतांशु यादव, शिवकुमारी राजेश दांगी, ज्योति कपिल रघुवंशी, धीरज सिंह अहिरवार, रानी देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, निर्वेश मीना, कल्लू सिंह, धर्मेन्द्र रघुवंशी, रामदुलारी गजराज सिंह मैना, शर्मिला बाई विजय सिंह, अमित कुर्मी, दुर्जन अहिरवार, गोविंद सिंह गुर्जर, चेतना बाई देवेन्द्र सिंह, कृष्णा बाई केशव दुबे जनपद सदस्य निर्वाचित हुई थी।
जनपद अध्यक्ष के लिए आने वाले दिनों में होगी प्रक्रिया शुरू
जनपद सदस्य अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए सदस्य को अपना नामांकन पत्र जमा करना होगा। इस दौरान जो नाम सामने आएंगे उन नामों को लेकर चुनाव कराए जाएंगे। जनपद अध्यक्ष के लिए 27 जुलाई को मतदान किया जाएगा। जिसमें गंजबासौदा के सभी सदस्य जनपद के नए अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। मतदान के दौरान जिस जनपद सदस्य को अधिक मत मिलेंगे वहीं गंजबासौदा का नया जनपद अध्यक्ष बनेगा। उसके बाद जनपद के उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
Next Story