मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
17 July 2022 4:33 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

इंदौर। इंदौर नगर निगम चुनाव की रविवार को मतगणना को लेकर नेहरू स्टेडियम में सुबह से ही माहौल बनने लगा था। महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने 32 दौर की मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला 1,33497 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। यह मध्य प्रदेश में महापौर पद के लिए बड़ी जीत है। शाम चार बजे तक स्थिति भाजपा के पक्ष में साफ दिखाई देने लगी थी और भार्गव बड़ी जीत की ओर अग्रसर थे। इसके साथ ही भाजपा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन गई।


29वें राउंड के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एक लाख 34 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे। शहर के 85 वार्ड में से 64 वार्डों में भाजपाउम्मीदवार और 19 सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशी जीते। दो वार्ड में निर्दलीय। भाजपा की जीत तय होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव नेहरू स्टेडियम पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला स्टेडियम से रवाना हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य नेता ने परिणाम देख नेहरू स्टेडियम में चिंतन मनन की मुद्रा में एक जगह एकत्र हो बैठे नजर आए।

भाजपा की जीत तय होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव नेहरू स्टेडियम पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला स्टेडियम से रवाना हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य नेता ने परिणाम देख नेहरू स्टेडियम में चिंतन मनन की मुद्रा में एक जगह एकत्र हो बैठे नजर आए। तीसरे चक्र के अधिकृत परिणाम जारी होने के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को 26264 मत मिले , जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 20301 मत मिले ।
जीत का जश्न शुरू
जैसे-जैसै शहर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर आ रही थी, वैसै ही शहर के भाजपा कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ जमने लगी थी। साथ ही भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव की बढ़त के साथ ही उनके घर पर जीत का जश्न मनना शुरू हो चुका था। समर्थक ढोल पर नाचते हुए जश्न मना रहे थे।
वार्ड 60 से अंसाफ अंसारी की पत्नी सुनेहरा 777 वोट से जीते। भाजपा की रजनी पिंपले को हराया, वो स्टेडियम नहीं आई उनके पति आऐ। अंसारी तीसरी बार जीते है। वार्ड 36 से भाजपा के सुरेश कुरवाड़े तीसरी बार जीते है। इस बार 1639 वोट से। राजेन्द्र राठौर पांचवीं बार जीते हैं। वार्ड 42 मुद्रा शास्त्री 3700 जीते कांग्रेस की किरण जिरेती को हराया। वार्ड 72 से योगेंद्र गेंदर 858 वोट से जीते। कांग्रेस के प्रकाश पटेल को हराया। राऊ में 31 हजार से भाजपा को बढ़त मिली है।
विजयवर्गीय के खास चंदू शिंदे हारे
भाजपा के कद्दावर नेता और कैलाश विजयवर्गीय के खास चंदू शिंदे को हराने वाले कांग्रेस के राजू भदौरिया जेल में रहते चुनाव जीते। मतदान के दिन के विवाद में हुए थे गिरफ्तार। चंदू शिंंदे 1700 से अधिक वोट से पराजित हुए, हालांकि अभी चार दौर शेष हैं।
वार्ड नंबर एक से प्रीति गोलू अग्निहोत्री को हार का सामना करना पड़ा। बाद में उनका रिकाउंटिंग का आवेदन कलेक्टर मनीष सिंह ने निरस्त कर दिया। वार्ड 49 में 16 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश उदावत 1300 वोट से आगे हैं। वार्ड 51 से भाजपा के मलखान यादव ने छोटे यादव को हराया।
वार्ड नंबर 80 में प्रशान्त बडवे 4 हजार की लीड जीत सुनिश्चित, उन्होंने कांग्रेस के तन्मय सिंह चौहान व निर्दलीय हेमंत तिवारी को हराया। वार्ड नंबर 67 में भाजपा प्रत्याशी को 3700 की लीड। वार्ड 67 में भाजपा प्रत्याशी 4000 की लीड। वार्ड 68 में कांग्रेस के अयाज बेग में 1850 वोट से आगे। वार्ड नंबर 69 में भारत रघुवंशी भाजपा के 13 से 35 वोट से आगे। वार्ड नंबर 70 से भाजपा प्रत्याशी 2500 वोट से आगे। वार्ड नंबर 71 में भाजपा प्रत्याशी को 4000 की लीड। वार्ड नंबर 72 में कांग्रेस के प्रकाश पटेल 100 वोट से आगे चल रहे हैं। वार्ड 73 में कांग्रेस प्रत्याशी 4 हजार से आगे। वार्ड 21 में चिंटू चौकसे कांग्रेस 1750 वोट से आगे। वार्ड 22 में राजू भादरिया 1700 से आगे। वार्ड 79 लक्ष्मी संजय वर्मा 4600 वोट से जीते, बैलेट की गिनती जारी।
भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे
वार्ड 31 में भाजपा के बालमुकुंद सोनी 267 वोट से आगे। वार्ड 32 में भाजपा के राजेंद्र राठौड़ 947 वोट से आगे। वार्ड 34 में भाजपा की सीमा चौधरी 1090 वोट से आगे वार्ड 35 में भाजपा के राकेश सोलंकी 1508 से आगे ।वार्ड 36 में भाजपा के सुरेश कुरवाडे दसवें राउंड में 946 वोट से आगे। वार्ड नंबर 27 में भाजपा के मुन्नालाल यादव को अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है। नौवे राउंड के पश्चात वे 83 वोट से पीछे चल रहे। वार्ड नंबर 29 में भाजपा की पूजा पाटीदार 1300 वोट से आगे।
भाजपा कार्यालय पर जेबकतरे को पीटा
मतगणना के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति को पीटा। लोगों ने उसके जेब कतरा होने का आरोप लगाया।
ईवीएम की सील टूटी मिलने पर हंगामा
8वें राउंड के बाद वार्ड नंबर 28 में भाजपा की ज्योति शरद पंवार 805 वोट से आगे। यहां एक ईवीएम की सील टूटी मिलने पर हंगामा हुआ था और रीकाउंटिंग हुई। वार्ड 60 में साउथ तोड़े की ईवीएम की सील टूटी मिलने पर भी विवाद और हंगामा हुआ।
चंदू शिंदे की बढ़ी मुश्किलें
वार्ड 21 में कांग्रेस के चिंटू चौकसे को 1407 की बढ़त है। वार्ड 22 से राजू भदौरिया 1400 की लीड लिए है। यहां भाजपा के चंदू शिंदे की मुश्किलें बढ़ी। वार्ड 27 में कांग्रेस के बब्बू यादव 200 वोट से आगे। वार्ड 23 में धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस प्रतिनिधि लीड ले रहे। वार्ड 58 में 12 वे राउंड के बाद कांग्रेस के अनवर कादरी आगे। वार्ड 59 में रुपाली पेंढंकर 495 वोट से आगे।
विधानसभा 1 में 5898 वोट से भाजपा महापौर प्रत्याशी को लीड। यहां 17 नंबर वार्ड में भाजपा और कांग्रेस आगे पीछे बार बार हो रहे है। वार्ड 2, 8, 10,15,17 में कांग्रेस प्रत्याशी आगे। वार्ड 65 में भाजपा प्रत्याशी कंचन गिदवानी 2116 से आगे। वार्ड 66 में भाजपा के कमलेश कालरा को 1708 की बढ़त। वार्ड 67 में भाजपा की प्रिया डांगी 2000 वोट की बढ़त के लिए। इस बीच पुष्यमित्र भार्गव इस दौरान वार्ड 82 के बूथ अध्यक्ष के घर पर टीवी पर अपडेट देखा। वहीं भाजपा के गढ़ 2 नंबर विधानसभा के तीन वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है।
Next Story