मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
11 Aug 2022 4:41 PM GMT
देखें रात 10 बजे का  LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर
हरदा। जिले में वर्षा का दौर जारी है। भाई-बहन के रक्षाबंधन के त्योहार में वर्षा ने खलल डाल दी। दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। वहीं नर्मदा का जलस्तर भी गुरुवार को बढ़ता रहा। इसके चलते नर्मदा किनारे के गांवों में मुनादी कराकर सतर्कता बतरने की समझाइश दी गई। वहीं लगातार हुई वर्षा के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया। इसके चलते बुधवार-गुरुवार को हुई वर्षा के कारण नालों में जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ गांवों का संपर्क टूट गया। हंडिया-मांगरुल मार्ग पर नाला उफान पर रहा। वहीं बेसवा चौकी, खेङा, डुमलाय, हीरापुर का संपर्क हंडिया तहसील मुख्यालय से टूटा रहा। नर्मदा का जलस्तर भी बहुत बढ़ गया। हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर के पास घाट के मुंडन शेड की पेढियों तक नर्मदा का पानी पहुंच गया। जिले में लगातार रिमझिम वर्षा हो रही है।

पिछले 24 घंटों में जिले में 43.3 मिलीमीटर हुई वर्षा
जिले में पिछले चौबीस घंटों में 43.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 28.5 मिलीमीटर, टिमरनी में 13.4 मिलीमीटर, खिरकिया में 88.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1046.6 मिलीमीटर, टिमरनी में 1312.4 मिलीमीटर, खिरकिया में 844.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 1067.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष की 11 अगस्त तक 486.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। गत वर्ष 11 अगस्त तक हरदा तहसील में 510.9 मिलीमीटर, टिमरनी में 539.2 मिलीमीटर, खिरकिया में 410 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बाकुड नदी उफान पर करताना से टूटा संपर्क
क्षेत्र में बुधवार रात से ही वर्षा होने से क्षेत्र की नदियों उफन गई। जिसके चलते गोदङी गांव के समीप स्थित बाकुड नदी में बाढ आने से करताना-नयागांव मार्ग सुबह करीब तीन घंटे बंद रहा। ग्रामीण गोलू रामजीवन ने बताया कि बाकुड नदी पर निचली पुलिया बनी होने से हर साल वर्षा में नदी में बाढ आने की वजह से नयागांव, गोदङी, काथड़ी, गाड़ामोड़, धौलपुर सहित अन्य गांव का संपर्क करताना सहित हरदा मुख्य मार्ग से टूट जाता है। गुरुवार को पुलिया के ऊपर नदी का पानी आने से सुबह भी मार्ग करीब 10 बजे तक बंद रहा। नदी के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
तवा डैम के गेट खुलने से बढ़ा जल स्तर
पिछले 3 दिन से लगातार हो रही वर्षा से कई गांव का टूट गया। लगातार वर्षा के कारण हंडिया-मांगरुल नाला उफान पर आ गया। वहीं बेसवा चौकी, खेङा, डुमलाय मार्ग भी बंद रहे। गुरुवार के दिन नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इसे देखते हुए हंडिया तहसीलदार शिवदत्त कटारे द्वारा नगर में मुनादी कराई गई। बताया कि तवा डैम के गेट खोले गए हैं। जिससे नर्मदा में जलस्तर बढ़ेगा। इस कारण कोई भी व्यक्ति गहरे पानी की ओर न जाए और मुख्य घाट पर भी नर्मदा स्नान करने से रोका गया है। सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात किए गए।
Next Story