मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
13 July 2022 4:32 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

सिरोंज। नगर सरकार के प्रतिनिधि चुनने मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखा। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए और शाम तक मतदान जारी रहा। सिरोंज नगर पालिका सहित कुरवाई, शमशाबाद और लटेरी नगर परिषद में पार्षदों के चुनाव में जमकर मतदान हुआ। सबसे ज्यादा कुरवाई में 84 प्रतिशत बंपर वोटिंग हुई। मतदान के दौरान बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रशासन ने इनके लिए हर केंद्र में व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की थी। सिरोंज नगर में शाम पांच बजे तक 76.77 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालकर प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला किया।

अपने वार्डों का पार्षद चुनने के लिए शहर के सभी 45 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान शुरु कर दिया। पर्याप्त संख्या में मतदान केंद्र होने से लंबी लाइनें नहीं लग सकीं और मतदाता आसानी से मतदान करते रहे। दिनभर मतदान जारी रहा और केंद्रों पर लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ा, जो आकर कुछ समय में ही मतदान करके वापस जाते दिखे। शहर में 27 हजार 125 मतदाताओं ने अपने पार्षद चुनने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें 14719 पुरुष व 12406 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि 8 हजार 209 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। देर रात तक ईवीएम स्ट्रांग रू में जमा हुईं। इब 20 जुलाई को मतगणना होगी जिसमें जीत हार का निर्णय हो जाएगा।

युवाओं में दिखा उत्साह
मतदान के इस महापर्व को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। कई युवा ऐसे थे जिन्होंने अपन मत का उपयोग पहली बार किया। वोट डालने के बाद वह काफी खुश नजर आए। वहीं वार्ड क्रमांक 03 से 105 वर्षीय बुर्जुग महिला ने अपना वोट डालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। दोपहर 12बजे तक 56 प्रतिशत मतदान सम्पन्ना हो चुका था। वहीं मतदान केन्द्रों के बाहर प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही।
कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण
वहीं मतदान केेन्द्रों पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी मोनिका शुक्ला भी निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदाताओं से भी चर्चा की। कलेक्टर व एसपी ने सिरोंज, लटेरी का जायजा लिया यहां पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा स्थानीय अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखे। सिरोंज में एसडीएम प्रवीण प्रजापति सहित अन्य आला अधिकारी भ्रमण करते रहे, लटेरी में एसडीएम ब्रजेंद्र रावत, कुरवाई और शमशाबाद भी में एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने सतत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस के जवान भी पूरी तरह मुश्तैद नजर आए।
इस बार बीजेपी सरकार को चुनौती
-निकाय चुनाव का असर विधानसभा चुनाव पर मनोवैज्ञानिक रूप से पड़ेगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता खोई थी, पर अब भाजपा सत्ता में है। इसलिए पार्टी इस चुनाव को चुनौतीपूर्ण मानकर चल रही है। इसलिए अब निकाय चुनाव एक टेस्ट की तरह ही है। विधानसभा चुनाव के समय इसके नतीजे माहौल बनाने-बिगाड़ने के रूप में असर दिखा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस इसे टेस्ट मान रही है। नेता आश्वस्त हैं कि शहर सरकार के साथ राज्य में उसकी सरकार बनेगी। क्योंकि पूर्व में यहां नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा रहा है इसलिए इस बार कांग्रेस सेधमारी के प्रयास में है। दावा किया जा रहा है कि शहर सरकार कांग्रेस की बनेगी। पंचायत चुनावों के रुझान और परिणामों से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है।
यह भी खास-
- नगर सरकार चुनने वृद्धों व युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा, शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 03 पर 105 वर्षीय ग्या बाई ने मतदान किया। तो वहीं पंकज सैनी,रवि साहू ने पहली बार वोट किया।
- वार्डों में एक-दूसरे के विरोध में चुनाव लड़े भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशी मतदान समाप्त होने के बाद एक साथ खड़े होकर आपस में एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए।
- मतदाना केन्द्रों पर टेंट लगाकर मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था की गई थी, सिरोंज में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए थे।
कुरवाई में शांति पूर्ण ढंग से हुआ मतदान
नगरीय निकाय के चुनाव में कुरवाई नगर के 15 वार्डों में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्ना हुआ। नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु सामान्य महिला का पद आरक्षित है। नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु यहां तीन पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों की साख दाव पर लगी हुई है। वार्ड क्रं. 3 से पूर्व नपा अध्यक्ष मायादेवी सप्रे, वार्ड क्रं.11 से पूर्व नपा अध्यक्ष गिरजेश साहू की पत्नि सरोज साहू, वार्ड क्रं. 2 से पूर्व नपा अध्यक्ष हसरूद्धीन खान की पत्नी आयशा खान, को जितवाने के लिए इन नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी।
मतदान के अंतिम समय तक तीनों प्रमुख दावेदार मतदाताओं के बीच उपस्थित रहे। कुरवाई के 15 वार्डों में कुल 11465 मतदाताओं में से 5138 पुरूषों ने, तथा 4538 महिलाओं ने नगर में बनाये गये 18 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 84.40 प्रतिशत रहा, एसडीएम एवं रिर्टनिंग आफीसर अंजली शाह के मार्गदर्शन में कुरवाई नगर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। केंद्रों पर पुलिस, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की ड्यूटी थी। एसडीओ पुलिस ललितसिह जाट, टीआई बिजेन्द्र मार्सकोले ने भी केंद्रों पर भ्रमण किया।
जीत के अपने अपने दावे
मतदाताओं को रिझाने का सभी प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक पुरजोर प्रयास किया, मतदान केन्द्र पर पहुंच रहे मतदाताओं को प्रत्याशियों ने हाथों हाथ लिए, मतदान करने तक उनके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। क्षेत्र के विधायक हरिसिंह सप्रे के अनुसार वह नगर परिषद में बारह वर्ष पुराना इतिहास दोहराते हुए एकबार फिर नगर सरकार में भाजपा को बैठाएंगे, वहीं कांग्रेस के पूर्व नपा अध्यक्ष हसरूद्दीन खान एक बार फिर कांग्रेस के बहुमत बाले पार्षद दल के साथ नगर सरकार में बैठने का दम भर रहे हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष गिरजेश साहू भी कांग्रेस के बहुमतवाले पार्षद दल को नगरपरिषद में बैठाने का दावा कर रहे हैं। नगर के सभी 15 वार्डों से मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
Next Story