मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
2 July 2022 4:31 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

हरदा। भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई। शनिवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले और चुनाव लड़ने वाले 89 लोगों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष किरावर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी उमेश प्रजापति द्वारा दिए गए इस्तीफे स्वीकार कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया।

इसके साथ ही वार्ड-4 से दिनेश चंदेवा, वार्ड-4 से राजेंद्र काले, वार्ड-22 से हन्नाू खलीफा, वार्ड-11 से परवेज बोहरा, वार्ड-25 से अमरदास कुशवाह, वार्ड-31 से पुष्पा सुनील छापरे को निष्कासित किया गया है। इसी प्रकार टिमरनी भाजपा मंडल महामंत्री गुलशन चौरसिया, वार्ड-1 टिमरनी के किशन चौरसिया, असीम सिंहल, अनिल राजपूत, संतोष ताम्बुलकर, नानकराम सोलंकी को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही टिमरनी के 59 कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से निष्कासित किया गया। जिलाध्यक्ष मीणा का कहना है कि पार्टी गाइड लाइन के खिलाफ जाकर काम करने वालों पर अनुशासनहीनता को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

खिरकिया के बागियों पर सख्त हुई भाजपा
बागियों पर सख्त हुई भाजपा, छह साल के लिए किया निष्कासित खिरकिया। अंततः बागियों के विरुद्ध भाजपा सख्त हो ही गई।लम्बी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने 11 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने शनिवार को इन बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया।जिन 11 बागियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, उनमें 3 स्वयं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 8 की पत्नियां चुनाव लड़ रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिन 11 लोगों को निष्कासित किया है, उनमें रूपसिंह, शकील खान, संजय बिलारे, प्रवीण वर्मा, गणेश श्रीवास, संदीप भदौरिया, अनिल जैन, सुरेश साहू, राकेश खरका, मनोज लाला अमृते और दीपक शर्मा शामिल है।
Next Story