मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
9 Jun 2022 4:33 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

नागदा जंक्शन। नगर पालिका चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों ही दल के पार्षद पद के कई दावेदार इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। पार्षद द्वारा अध्यक्ष को चुनने के नियम के चलते दावेदार सुरक्षित वार्ड तलाशने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए अध्यक्ष आरक्षित है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख दल सामान्य सीट पर भी एससी महिला को पार्षद पद के लिए उतार सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से कुछ दावेदारों ने तो मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रलोभन देना भी प्रारंभ कर दिया है। भाजपा में दावेदारों को प्रदेश की गाइड लाइन का इंतजार है। नपा चुनाव की उलटी गिनती प्रारंभ हो गई है। दोनों ही दलों के दावेदार टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बार पार्षद अध्यक्ष को चुनेंगे। एससी महिला अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित होने के बाद इस वर्ग के दावेदार सुरक्षित वार्ड तलाशने में लगे हुए हैं। इस वर्ग की महिला के लिए 36 में से 3 वार्ड 1, 7 व 28 नंबर सुरक्षित है।

चार वार्ड एससी पुरुष के लिए हैं। इसमें भी महिला दावेदारी कर सकती है। इसके बाद भी दोनों ही दल के पार्षद पद के दावेदारों को सामान्य सीट से भी चुनाव लड़ा सकते हैं। एससी महिला को सामान्य सीट पर टिकट देंगे। उससे संकेत मिल जाएगा कि अध्यक्ष पद की दावेदार कौन होंगी। अध्यक्ष के लिए 19 पार्षदों की आवश्यकता होगी। पिछली परिषद में कांग्रेस के 13 पार्षद थे। ऐसे में पार्टी को 6 पार्षदों के लिए मशक्कत करना पड़ेगी।

वार्डवासियों को प्रलोभन देना प्रारंभ
कांग्रेस से अध्यक्ष पद के दावेदारों ने सुरक्षित वार्ड देखकर वार्डवासियों को प्रलोभन देना प्रारंभ कर दिया है। कई वार्डों में 50-100 लोगों की पार्टियां प्रारंभ हो गई है। इसी के साथ गिफ्ट भी बांटे जा रहे हैं। प्रबल दावेदार जो होगा उसके वार्ड की दोनों ही दल घेराबंदी करेंगे।
कांग्रेस में विधायक का हस्तक्षेप, भाजपा में चार वरिष्ठ नेता

कांग्रेस की गाइड लाइन अनुसार विधायक दिलीपसिंह गुर्जर का टिकट वितरण में पूरा हस्तक्षेप रहेगा। दावेदारों की उनके निवास स्थान पर भीड़ लग रही है। भाजपा में चार वरिष्ठ नेता हैं, जो दावेदार सभी नेताओं को विश्वास में लेगा, उसी को टिकट मिलेगी। वरिष्ठ नेताओं ने तो चुप्पी साध रखी है। भाजपा की गाइडलाइन क्या होगी, इसका इंतजार है। पार्टी 50 से अधिक उम्र व तीन बार पार्षद रह चुके कार्यकर्ताओं को चुनाव से बाहर कर सकती है।

Next Story