मध्य प्रदेश

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
8 Jun 2022 4:32 PM GMT
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

सिवनी। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 6 जून को अंतिम तिथि तक पंचायतों में पंच बनने के लिए 10933 ने आवेदन जमा किया है।635 ग्राम पंचायतों में 9311 पंच के पद है। वहीं सरपंच बनने 2183 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।

वहीं आठ जनपद क्षेत्रों में 158 पदों के लिए 659 लोगों ने जनपद सदस्य बनने आवेदन जमा किया है। 7 जून को संवीक्षा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 10 जून को नाम वापसी के बाद मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिंह आवंटित होते ही चुनाव सरगर्मी तेज हो जाएगी।

जिपं सदस्य के 19 पद के 128 आवेदन
जिला पंचायत सदस्य के 19 पदों के विरुद्ध अंतिम तारीख तक 134 दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किए हैं।इससे चुनाव घमासान होने की संभावनाएं है।जिला पंचायत सदस्य के लिए 19 वार्डों में से दो वार्ड अनुसूचित जाति और 7 वार्ड अनूसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।10 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए आरक्षित हो गए है, जिनमें 4 पर महिलाओं का कब्जा होगा।6 आवेदन निरस्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य के 128 आवेदन विधिमान्य पाए गए हैं।
विकासखंड अनुसार जनपद सदस्य, सरपंच व पंच के प्राप्त आवेदनों की संख्या

जनपद क्षेत्र पद संख्या पुरूष महिला कुल आवेदन
सिवनी जनपद सदस्य 25 50 42 92
सरपंच 129 267 237 504
पंच 1872 1161 949 2110
बरघाट जनपद सदस्य 25 37 50 87
सरपंच 90 152 173 325
पंच 1423 769 967 1736
धनौरा जनपद सदस्य 12 39 25 64
सरपंच 47 111 88 199
पंच 630 412 536 948
घंसौर जनपद सदस्य 20 64 56 120
सरपंच 77 127 148 275
पंच 1091 707 782 1489
लखनादौन जनपद सदस्य 25 51 59 110
सरपंच 108 189 201 390
पंच 1473 953 1074 2027
केवलारी जनपद सदस्य 20 38 31 69
सरपंच 77 126 132 258
पंच 1091 661 732 1393
छ्पारा जनपद सदस्य 20 23 25 48
सरपंच 77 89 98 187
पंच 1091 520 497 1017
कुरई जनपद सदस्य 18 37 32 69
सरपंच 62 110 122 232
पंच 929 584 646 1230
योग जनपद सदस्य 158 339 320 659
सरपंच 635 1082 1101 2183
पंच 9311 5247 5686 10933
Next Story